इटावा औरैया, जनवरी 23 -- डिवाइन लाइट पब्लिक इंटर कॉलेज में बसंत पंचमी का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रबंधक राम नरेश यादव वं प्रधानाचार्य मनोज एमएस. ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर प्रबंधक राम नरेश यादव ने बताया कि यह पर्व खुशहाली समृद्धि का प्रतीक है। खेतों में लहलहाती फसलें मन को आनंद से भर देती हैं। प्रधानाचार्य मनोज एमएस. ने कहा कि बसंत पंचमी का पर्व विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि माँ शारदे का आशीर्वाद उनके शैक्षिक जीवन के लिए आवश्यक है। यह पर्व नई शुरुआत का प्रतीक भी है। उप-प्रधानाचार्या सोनिया चौहान ने बताया कि इस पावन अवसर पर लोग पीले वस्त्र धारण करते हैं। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.