इटावा औरैया, दिसम्बर 6 -- डा. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्माण दिवस पर उनकी प्रतिमा माल्यार्पण करके उनको याद किया गया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी, महामंत्री नितिन तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रभाकर त्रिपाठी ने माल्यार्पण किया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर एक महान नेता, समाज सुधारक, और भारत के संविधान के मुख्य शिल्पकार थे। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर बल दिया और लोगों को शिक्षित करने के लिए काम किया। डा. अम्बेडकर ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना लिखी, जिसमें भारत को एक संप्रभु, धर्मनिरपेक्ष, और लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में वर्णित किया गया है। उनकी विरासत आज भी प्रेरणा का स्रोत है। इस मौके पर डीबीए पदाधिकारी व अधिवक्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...