इटावा औरैया, नवम्बर 30 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गांव फूफई के पास डंपर की टक्कर से सवारियों से भरा ऑटो पलटने से दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। ऑटो ड्राइवर भानु प्रताप रविवार शाम 4 बजे शहर से ऑटो में सवारी बैठाकर बकेवर की तरफ जा रहा था। तभी फूफई के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो हाईवे पर पलटकर क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठी सवारियों में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और लोगों की मदद से ऑटो में फसे लोगों को बाहर निकलवाया। इस हादसें में मैनपुरी के बेवर गांव आघार के रहने वाले विशुन दयाल की पत्नी राखी, भतीजा मोनू पुत्र रजीह व पत्नी मेघा और डेढ वर्षीय बेटी साक्षी व साथ में बैठे मोहित शर्मा पुत्र अशोक पुरोहित निवासी भिंड घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.