इटावा औरैया, दिसम्बर 23 -- क्षेत्र के ग्राम कोकावली में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे गांव के बीच संचालित देसी शराब के ठेके के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। ठेके को हटवाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र हो गईं और ठेके पर पहुंचकर ताला जड़ दिया। इस दौरान शराब विक्रेता को अंदर ही बंद कर दिया गया, जिससे मौके पर काफी देर तक तनाव और हंगामे की स्थिति बनी रही। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि ठेका गांव के बीच और स्कूल के पास होने के कारण छोटे बच्चे, किशोर और महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हो रही हैं। आरोप लगाया कि गांव के पुरुष शराब की लत का शिकार हो रहे हैं, जिससे मजदूरी और मेहनत की कमाई शराब में खर्च हो जाती है और परिवारों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। महिलाओं ने यह भी कहा कि ठेके के आसपास शराबियों द्वारा आए दिन की जाने वाली अशो...