इटावा औरैया, मार्च 17 -- ट्रैक्टर ने बाइक व साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर मृतक के घर में कोहराम मच गया। सैफई क्षेत्र में लरखोर गांव में रहने वाले सुरेश का 18 वर्षीय बेटा कुलदीप का सोमवार को जन्मदिन था। वह अपने दोस्त गांव चादनपुर के 20 वर्षीय विपिन कुमार ,18 वर्षीय समीर उर्फ तसलीन तथा अपने गांव के 19 वर्षीय अमित साथ जन्मदिन मनाने सैफई आए थे। घर वापस जाने के दौरान कुलदीप, विपिन और समीर बाइक पर थे, जबकि अमित साइकिल से उनके साथ-साथ चल रहा था। शाम साढ़े सात बजे जसवंतनगर मार्ग पर गांव मोहनपुर के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक और साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी जिससे चारों युवक ट्रैक्टर के नीचे आ गए, जिससे चीख पुकार मच गईं। सूचना पर सैफई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.