इटावा औरैया, जनवरी 27 -- गांव नौगांवा में सोमवार दोपहर दो बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदी सरिया की छड़ पीछे चल रही बाइक पर सवार युवक की आंख में घुस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। नौगांवा निवासी रामराज सिंह खेतों पर मजदूरी कर दोपहर करीब दो बजे गांव के ही धर्मपाल सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर गांव में जा रहा था। आगे चल रहे मौरंग, सीमेंट और सरिया से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने सीएससी केंद्र के पास अचानक मोड़ पर तेज ब्रेक लगा दिए और मोड़ पर बिना देखें ट्रैक्टर मोड़ दिया। जिससे पीछे चल रहे बाइक चालक ने सिर झुकाकर किसी तरह खुद को बचा लिया, लेकिन बाइक पर पीछे बैठे रामराज सिंह की आंख में ट्रॉली से निकली सरिया की छड़ सीधे घुस गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.