इटावा औरैया, मार्च 21 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर तहसील के सामने गुरुवार देर शाम कार व आलू से लोड ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए, उसमें सवार मैनपुरी के करहल चौराहा के पास रहने वाले 32 वर्षीय आदित्य यादव और पॉवर हाउस के पास रहने कोल्ड स्टोरेज मालिक आदित्य कुमार चंदेल गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। घायल वर्कशॉप से कार की सर्विस कराकर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आलू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली का अचानक हाईवे कट पर आने से हादसा हुआ। उधर, क्षेत्र में कचौरा घाट बाईपास मार्ग पर भोगनीपुर गंग नहर पुल के पास ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी श्याम सुंदर यादव की कार में टक्कर मार दी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.