इटावा औरैया, फरवरी 7 -- फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात बाइक सवार दो दोस्तों की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। अड्डा पाए निवासी 34 वर्षीय आदेश पुत्र अतर सिंह और उसी मोहल्ले के रहने वाले 35 वर्षीय ज्ञान सिंह पुत्र रघुवर दयाल शुक्रवार रात खाना खाने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। दोनों दोस्त तुलसी अड्डा के सामने नेशनल हाईवे पर पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रेलर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़े और ट्रेलर की चपेट में आ गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.