इटावा औरैया, जनवरी 29 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाइवे पर कस्बा ओवरब्रित के पास गुरुवार सुबह राजस्थान से कानपुर जा रहा एक ट्रेलर ट्रक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रेलर में बेसटिज पाउडर लदा हुआ था। चालक की पहचान राजस्थान के जयपुर के शाहपुरा तहसील के रामपुर गांव निवासी मुरारी लाल के रूप में हुई। हेल्पर मेहर सिंह भी उसके साथ था। अचानक सामने आए एक ट्रक को बचाने के दौरान चालक मुरारी लाल संतुलन खो बैठा, जिससे ट्रेलर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में चालक मुरारी लाल और हेल्पर मेहर सिंह को मामूली चोटें आईं, हालांकि दोनों सुरक्षित बच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पलटे हुए ट्रेलर के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस की मदद से सुचारु रूप से बहाल कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...