इटावा औरैया, जनवरी 31 -- किशोरी के साथ ट्रक में दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 15 वर्षीय किशोरी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ट्रक चालक लगभग दो वर्ष से उसके घर पर भूसा डालने आता था और इसी दौरान उसकी उससे जान-पहचान हो गई। इसके बाद मोबाइल पर बातचीत भी होती रही। दो माह पहले आरोपी ने उसे ग्राम भावलपुर मोड़ के पास बुलाया और ट्रक के अंदर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किशोरी को धमकी भी दी कि उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह और उसके भाई को जान से मार देगा। डर और मानसिक दबाव के कारण किशोरी ने बात कुछ समय तक घरवालों से छुपाई। बाद में उसने अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर धरवार निवासी नबी को गिरफ्तार किया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण क...