इटावा औरैया, फरवरी 22 -- इटावा, संवाददाता। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के सुंदरपुर रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल भाई को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और जिला अस्पताल में चीख-पुकार का माहौल बन गया। चौबिया थाना क्षेत्र के बनी हरदू गांव निवासी कुलदीप की 26 वर्षीय पत्नी पूनम रविवार सुबह करीब 11 बजे अपने भाई अमित निवासी अरियारी औरैया के साथ बाइक से शहर में पथरी की दवा लेने आ रही थी। बताया गया कि पूनम कुछ समय से बीमार चल रही थी और पथरी का दर्द होने पर इलाज के सिलसिले में भाई उसे ससुराल से लेकर आ रहा था। जैसे ही दोनों सुंदरपुर रेलवे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.