इटावा औरैया, फरवरी 5 -- नेशनल हाईवे पर गुरुवार शाम को सराय भूपत फाटक के पास कस्बा से बाजार कर गांव बलैयापुर बाइक से जा रहे रोहित पुत्र रामवीर, अनीता व संध्या पत्नी रविंद्र को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से तीनों घायलों अस्पताल भिजवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...