इटावा औरैया, दिसम्बर 13 -- चौबिया थाना क्षेत्र के बरालोकपुर गांव के पास फर्रुखाबाद रोड पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक कार सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में छह लोग सवार थे, जो कर्री की पुलिया से दवा लेकर अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। कार में 62 वर्षीय तारावती पत्नी रामौतार, 25 वर्षीय पूजा पत्नी राजकुमार, 40 वर्षीय जोगेंद्र पुत्र रामौतार, 45 वर्षीय रामगोपाल पुत्र बाबूराम और 26 वर्षीय दीपेंद्र दुबे पुत्र राकेश दुबे समेत छह लोग सवार थे। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों गंभीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसरेहर भेजा गया। पुलिस ट्रक की तल...