इटावा औरैया, दिसम्बर 4 -- टेम्पो से लखना जा रहीं महिलाओं के बैग से करीब दस लाख रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए और चोरी का पता लगते ही वापस लौटते समय उनका टेम्पो चांदई अड्डा के पास कार से भिड़ गया, जिसमें दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। फिलहाल घायल महिला का ग्वालियर में उपचार चल रहा है, जबकि पीड़ित परिवार रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस थानों के चक्कर काट रहा है। कोला निवासी मुनेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि उनकी पत्नी गुड्डी देवी, बेटी अनामिका और पुत्रवधू मोहनी 26 नवंबर की सुबह टेंपो से लखना एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। वह हनुमंतपुरा से आगे बढ़े ही थे कि रास्ते में चार महिलाएं टेम्पो में बैठ गईं। उन्होंने बताया कि वे बकेवर जा रही हैं और टेम्पो चालक से वहीं उतरने को कहा। टेम्पो चकरनगर कस्बे में पहुंचा तो वे चारों महिलाएं व...