इटावा औरैया, जनवरी 6 -- वैदपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम नगला गडरियान में मंगलवार सुबह एक युवक का शव टीन शेड के नीचे फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम नगला गडरियान निवासी 35 वर्षीय सोनू पाल पुत्र राजकुमार मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। मंगलवार सुबह करीब छह बजे वह घर के बाहर पशुओं को बांधने के लिए निकला था। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। इसी दौरान उसकी पत्नी विनीता ने घर के बाहर बने टीन शेड के नीचे देखा तो सोनू का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। यह देखते ही विनीता चीखने लगी। पत्नी की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन मौक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.