इटावा औरैया, मार्च 31 -- सर्राफ को कार सवार टप्पेबाज नकली थमाकर असली सोने की चेन ले गया। पुलिस ने आरोपी को चेन सहित दबोच लिया। इससे पहले भी कई बार पुलिस बनकर टप्पेबाजी कर चुका है। थाना व कस्बा बसरेहर के सर्राफ सुमित कुमार गुप्ता ने बताया कि 27 मार्च को दिन में कार सवार ग्राहक बनकर दुकान पर आया टप्पेबाज सोने की चेन खरीद ले गया। उसी रात दुकान पर आकर बोला कि यह चेन पसंद नहीं आई दूसरी डिजाइन की दो, इस पर दूसरी चेन लेकर चला गया। कारीगर ने चेन को चेक किया तो नकली पाई। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगालकर टप्पेबाज की जानकारी जुटाकर उसकी तलाश शुरू की गई, सटीक सूचना पर रविवार दोपहर एक बजे लोहिया भदामई पुल के मध्य नहर पटरी पर कार सहित गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया टप्पेबाज थाना चौबिया क्षेत्र के गांव खेड़ाहेलू मिलकिया का विपिन या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.