इटावा औरैया, नवम्बर 28 -- अहेरीपुर कस्बे में आलू उबलते भगौने से झुलसे मासूम की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। अहेरीपुर निवासी नूर आलम का पांच वर्षीय बेटा फरहान 17 नवंबर को चूल्हे के पास खेल रहा था, तभी उबलते आलू का बड़ा भगौना अचानक उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे महेवा सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी हालत नाजुक बनी रहने पर बालक को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां वह पिछले 11 दिनों से उपचाराधीन था। फरहान की हालत में सुधार नहीं हो सका और शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद बालक के शव का पोस्टमार्टम करवाया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...