इटावा औरैया, जनवरी 27 -- ज्ञानस्थली विद्यालय करवाखेड़ा में गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ज्ञानस्थली विद्यालय समिति के अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव ने माॅं सरस्वती व मां भारती के वीर सपूतों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम में नन्हें-नन्हें बच्चों के ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बच्चों के खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें रेस, रिले रेस, स्ट्रो एंड डिस्पोजल रेस, जलेबी रेस आदि का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र सहित पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अंशुल तिवारी, विद्यालय प्रबंधन समिति प्रमुख शिवमंगल, खेल विभाग प्रमुख वासिफ खान सर, वित्त विभाग प्रमुख नीरज त्रिपाठी सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...