इटावा औरैया, अप्रैल 27 -- नगर पंचायत इकदिल में अध्यक्ष के रिक्त पद के लिए कराए जा रहे उपचुनाव की मतगणना इकदिल में स्थित ज्ञानचंद जैन इंटर कॉलेज में होगी। इस उप चुनाव के लिए 2 मई को मतदान कराया जाएगा और मतगणना 5 मई को कराई जाएगी। इस संबंध में अपर जिला अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया है कि उपचुनाव के बाद कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी जाएगी । इनकी मतगणना 5 मई को सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी। एक दिल में उपचुनाव के लिए इन दिनों चुनाव प्रचार का कार्य चल रहा है और यहां मतदान 2 मई को कराया जाएगा। यहां की अध्यक्ष फूलन देवी के निधन के कारण यह उपचुनाव कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.