इटावा औरैया, जनवरी 2 -- नववर्ष के उपलक्ष्य में शहर के प्राचीन एवं श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर, पंसारी टोला में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण जयकारों व भक्ति गीतों से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल विधिविधान के साथ श्रीजी का केसर जल से अभिषेक एवं शांतिधारा द्वारा की गई। पुजारियों ने मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक संपन्न कराया, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया। अभिषेक के पश्चात श्रद्धालुओं ने भगवान से नववर्ष में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।सायंकालीन सत्र में भगवान की भक्ति में भक्ति नृत्य के साथ भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के समय दीपों की जगमगाहट और भक्ति संगीत ने उपस्थित ...