इटावा औरैया, फरवरी 6 -- ऑपरेशन क्लीन के तहत कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोर्ट के आदेश पर विभिन्न मामलों में बरामद 8.43 लाख रुपये की शराब का विनष्टीकरण कराया। शुक्रवार शाम एफएम कार्यालय के पास जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर जब्त शराब को नष्ट किया गया। पुलिस के अनुसार कुल 206 मामलों में जब्त की गई शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया। इनमें पांच मामलों में बरामद 212 लीटर अंग्रेजी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 48 हजार 400 रुपये बताई गई, को नष्ट किया गया। वहीं, नौ मामलों में जब्त 895 लीटर बीयर 1790 कैन जिसकी कीमत करीब 1 लाख 79 हजार रुपये आंकी गई, उसका भी विनष्टीकरण किया गया। इसके अलावा 190 मामलों में पकड़ी गई 1711 लीटर देशी शराब, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख 13 हजार 300 रुपये बताई गई, उसे भी नष्ट कराया गया। वहीं दो मामलों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.