इटावा औरैया, अप्रैल 24 -- शादी वाले से घर से जेवर चोरी करने वाले दो नाबालिग सहित छह लोगों को वैदपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के जेवर और रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं। सैफई सीओ रामदबन मौर्य ने बताया वैदपुरा थाना क्षेत्र के हीरापुर के रहने वाले सौदान सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी। उसने बताया था कि 30 अप्रैल को उसके बेटे की शादी होनी है। घर में रखे जेवर चोरी हो गए, उसने अपने साले के 13 वर्षीय बेटे के चोरी का आरोप लगाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके रजमऊ के रहने वाले सर्वेश, अधियापुरा के रहने वाले शारू उर्फ शाहरुख खान, आबिद, एक महिला व साले के नाबालिग बेटा और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, दो जोड़ी सोने के टॉप्स, सोने के दस घुंघरू, एक अंगूठी, एक बेसर, चांदी की एक जोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.