इटावा औरैया, फरवरी 7 -- गंगा-जमुनी संस्कृति और सूफी सद्भाव की प्रतीक दरगाह हजरत नूर अली जेल वाले सैय्यद बाबा के दो दिवसीय 54 वें सालाना उर्स का कुल शरीफ के साथ समापन हो गया। उर्स में सभी धर्मों और समुदाय के लोगों की उपस्थिति ने इटावा की गंगा जमुनी संस्कृति और सद्भावना में चार चांद लगा दिए। कमेटी के अध्यक्ष वसीम अहमद नियाजी जिम्मी बशीर व सेकेट्ररी इख्तियार अहमद मोनू बशीर की देखरेख व सैयद एजाज हुसैन के संचालन में स्व. बशीर अहमद नियाजी मेवाती टोला द्वारा स्थापित उर्स कुल शरीफ जे साथ शुरू हुआ। पहले दिन उर्स में कमेटी और श्रद्धालुओं की ओर मेवाती टोला स्थित स्व. बशीर अहमद नियाजी के मकान से चादर सैयद बाबा की दरगाह पर पेश हुई। रात में दरगाह पर महफ़िले समां का आयोजन हुआ जिसमे कव्वाल सलीम झंकार ग्वालियर, मतलूब नियाजी शमशाबाद जिला फर्रुखाबाद महफ़िले स...