इटावा औरैया, फरवरी 9 -- ग्राम नगला भजू के विश्वेंद्र यादव ने उच्च शिक्षा में बड़ी सफलता अर्जित की। उन्होंने हिंदी साहित्य से जूनियर रिसर्च फेलोशिप की परीक्षा उच्च मेरिट के साथ उत्तीर्ण की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों एवं परिवारजनों को दिया। विश्वेंद्र यादव ने जनता इंटर कॉलेज से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय से स्नातक व परास्नातक की उपाधि प्राप्त की। विश्वेंद्र ने बताया कि हिंदी के प्रति उनकी रुचि शुरुआत से ही अधिक थी लेकिन इलाहाबाद विश्वविद्यालय में परास्नातक के दौरान हिंदी के प्रति रुचि बढ़ती गई और बाद में उन्होंने हिंदी को अपना मूल विषय बनाया। विश्वेंद्र की इस उपलब्धि से उनके पिता अभय सिंह यादव सहित परिवार तथा गांव में खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.