इटावा औरैया, दिसम्बर 8 -- जीआरपी ने गस्त के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।इनके पास से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं जिसमें एक आईफोन भी शामिल है । पकड़े गए चोरों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेजा गया है । वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रशांत कुमार जब उपनिरीक्षक राहुल कुमार कांस्टेबल नीतू सिंह अनुज कुमार राज प्रताप सिंह के साथ दस्त कर रहे थे इसी बीच मुखबिर की सूचना पर टीम ने माल गोदाम रोड पर वाहन पार्किंग के पास सड़क से शातिर चोर अमन चौहान उर्फ रोहित उर्फ छोटे तथा अमित कश्यप उर्फ दादा निवासी गण न्यू बस्ती बंशी गौरा थाना कोतवाली नगर जिला मैनपुरी को चोरी किए गए दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया। जो मोबाइल मिले हैं उसमें एक एप्पल कंपनी का आई फोन भी शामिल है। बरामद मोबाइल फोन की कीमत लगभग 1 लाख 10 हजार रुपए बताई गई है ।

हिंदी हिन्दु...