इटावा औरैया, दिसम्बर 9 -- इटावा, संवाददाता। एसआईआर का काम अब अंतिम चरण में है। 11 दिसंबर तक इस काम को पूरा किया जाना है और जिस तरह से गणना प्रपत्र जमा किए जा रहे हैं उससे एक अनुमान यह लगाया जा रहा है कि जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र में लगभग 1 लाख 90 हजार मतदाताओं के नाम काम हो सकते हैं। मतदाताओं की संख्या में सबसे ज्यादा कमी इटावा सदर विधानसभा क्षेत्र में होगी। इस समय जिले में 12 लाख 29 हजार मतदाता तीन विधानसभा क्षेत्रों में है। अब एसआईआर के तहत गणना प्रपत्र जमा किए गए हैं और मैपिंग का कार्य किया जा रहा है। एसआईआर के बाद पूरे जिले में मतदाताओं की संख्या में कमी आने की संभावना है। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया है कि मतदाताओं की संख्या में इटावा सदर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 74000, जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 63000 और भर...