इटावा औरैया, जनवरी 9 -- भारत सरकार के युवा कार्य व खेल मंत्रालय के तहत मेरा युवा भारत की ओर से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कराई जाएगी।यह खेलकूद प्रतियोगिता 12 जनवरी को होगी। यह जानकारी जिला युवा अधिकारी सोनिका चंद्रा ने दी है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 19 वर्ष की आयु तक की युवा भागीदारी कर सकते हैं । इसमें कबड्डी, लीबाल, लंबी कूद, बैडमिंटन और दौड़ कराई जाएगी । इसके लिए 11 जनवरी तक मेरा युवा भारत के कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.