इटावा औरैया, दिसम्बर 12 -- जिला जज नें शुक्रवार को डीएम व एसएसपी के साथ सेन्ट्रल जेल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं को देखा और बंदियों से भी पूछताछ की। जिला जज रजत जैन, डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल, एसएसपी ब्रजेश श्रीवास्तव ने सेंट्रल जेल का संयुक्त निरीक्षण किया गया। जिला जज ने जेल अस्पताल में आयोजित हो रहे नेत्र शिविर की जानकारी सीएमओ डा. बीके सिंह की। शिविर में कंप्यूटर मशीन से बंदियों की आंखों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने नव संचालित कैटरेक्ट वार्ड की प्रशंसा की। बैरकों के साथ जेल की अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधीक्षक राजीव शुक्ल, प्रभारी जेलर डा. अंशुल मौर्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...