इटावा औरैया, नवम्बर 3 -- बनारस से राजघाट तक चल कर आ रही सत्य अहिंसा के पुजारी एक कदम गांधी के साथ पदयात्रा का महेवा बॉर्डर पर स्वागत किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित एवं प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव ने कांग्रेसी नेताओं के साथ यात्रा में शामिल यात्रियों का माला पहनाकर स्वागत किया। बनारस से प्रारंभ हुई एक कदम गांधी के साथ पदयात्रा विभिन्न जिलों से होते हुए सोमवार दोपहर कस्बा के जन मानस मंदिर पर पहुंची। यात्रा में चल रहे गांधीवादी विचार धारा के पुरुष एवं महिलाओं का जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर एवं मिष्ठान भोजन कराकर स्वागत किया। यात्रा इटावा में तीन दिन भ्रमण करेगी और लोगों को गांधी जी के आदर्श व विचारों पर चलने के लिए जागृत करेगी। यात्रा का आगे बढ़ते हुए दिल्ली राजघाट पर समापन होगा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्...