इटावा औरैया, जनवरी 9 -- जिला पुरुष अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार को स्टाफ की घोर लापरवाही सामने आई है। यहां हार्ट अटैक और गंभीर हालत में लाए जाने वाले मरीजों को लगाए जाने वाले इंजेक्शन एक्सपायर पाए गए। मामला उजागर होने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पूरे अस्पताल में रखे इंजेक्शनों की जांच शुरू हुई वहीं सीएमएस ने इस मामले जांच के आदेश दिये हैं। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे अस्पताल की इमरजेंसी में उस समय हड़कंप मच गया। जब शहर के पक्का बाग की रहने वाली एक वृद्ध महिला सुभद्रा को सांस की दिक्कत होने पर परिवार के लोग इलाज के लिए यहां लेकर आये थे। इमरजेंसी में सुबह ड्यूटी पर तैनात डा. ओमकांत एवं फार्मासिस्ट शरद तिवारी ने तुरंत मरीज को देखा और सांस की दिक्कत होने पर धड़कन कम होने पर तुरंत फार्मासिस्ट एवं वार्ड व्बाय को एट्रोपि...