इटावा औरैया, फरवरी 24 -- जय जवान जय किसान लोक शक्ति संगठन ने ज्ञापन देकर मोतीझील-इंजीनियरिंग कॉलेज रोड पर लाइट और जिला अस्पताल के दूसरे गेट का मुद्दा उठाया। जिलाध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने ज्ञापन में मोतीझील से इंजीनियरिंग कॉलेज तक रोड पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने और जिला अस्पताल का दूसरा गेट आमजन के लिए खोलने की मांग की गई। बृजेश मिश्रा ने कहा कि मोतीझील से इंजीनियरिंग कॉलेज तक जाने वाले रास्ते पर कई स्थानों पर लाइट न होने के कारण इससे शाम और रात के समय राहगीरों, छात्रों और वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि अंधेरा होने के कारण दुर्घटना और आपराधिक घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। इसके साथ ही संगठन ने जिला अस्पताल का दूसरा गेट न खोले जाने का मुद्दा भी उठाया। ज्ञापन में कहा गया कि दूसरा गेट बंद रहन...