इटावा औरैया, जनवरी 16 -- उदी मोड़ चौराहे और कामेत की पुलिया के पास रोजाना लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं। कई बार जाम में एंबुलेंस व स्कूली बच्चों की गाड़ियां भी फंसी रहती हैं। आए दिन जाम लगने से लोगों की परेशानियों को देखते हुए उदी क्षेत्र व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ शिवप्रसाद चतुर्वेदी व महामंत्री शंकर सिंह भदौरिया, जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल के साथ एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव से मिले । उन्हें जाम की स्थिति के साथ-साथ शहर में जाम की भी जानकारी दी। एसएसपी ने इस समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.