इटावा औरैया, फरवरी 14 -- नगर के वार्ड नंबर 19 स्थित अहीर टोला क्षेत्र में जाम नालियों और फैली गंदगी को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। समस्या से परेशान वार्ड सभासद संजीव कुमार ने नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी के विरोध में स्वयं सड़क पर उतरकर सफाई अभियान चलाया। उन्होंने फावड़ा उठाकर नाली की सफाई कराई और जमा कचरे को हटवाया। सभासद का कहना है कि क्षेत्र में बनी पुलिया अत्यंत संकरी है, जिसके कारण नाली में अक्सर कचरा फंस जाता है और पानी की निकासी बाधित हो जाती है। नतीजतन गंदा पानी गलियों में भरकर बहने लगता है। इससे न केवल राहगीरों को दिक्कत होती है, बल्कि आसपास रहने वाले लोगों को भी दुर्गंध और संक्रमण का खतरा बना रहता है। कई बार नगर पालिका अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक पुलिया चौड़ीकरण या नई पुलिया निर्माण की दिशा मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.