इटावा औरैया, जनवरी 5 -- मिशन शक्ति टीम ने कस्बा बकेवर में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों को लेकर जानकारी। महिला मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत/पीएमजेएवाई स्वास्थ्य बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के लाभों के बारे में विस्तार से बताया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, सुरक्षा के प्रति सजग करना और उन्हें सरकारी सुविधाओं से जोड़ना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...