इटावा औरैया, फरवरी 14 -- महाशिवरात्रि पर भगवान के जलाभिषेक का सबसे ज्यादा महत्व होता है इसी के चलते कांवरियों के जाते श्रंगीरामपुर से पावन गंगा जल लेकर बम बम भोले का जय घोष करते हुए निकल पड़े है। रविवार को कावड़ियों के द्वारा भगवान का जलाभिषेक किया जाएगा। शनिवार को भी काफी संख्या में कांवडिये जल भरने के लिए श्रृंगीरामपुर रवाना हुए थे। जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं में इतना उत्साह है कि भिंड जिले के युवा 251 किलो गंगाजल की कावड़ लेकर जब चल रहे थे तो हर कोई उनके उत्साह को देख रहा था।कावड़ियों के लिए शहर में जगह-जगह फलाहारी भंडारे भी आयोजित किये जा रहे हैं । टिक्सी मंदिर तिराहा बीएसए ऑफिस के पास सदर तहसील भरथना चौराहा के अलावा अन्य स्थानों पर भी फलाहारी भंडारे आयोजित किए गये है ।शहर के लोग अपने घरों के बाहर बाद दुकानों पर भी कांवड़ियों का स्व...