इटावा औरैया, जनवरी 4 -- कस्बा बसरेहर को इटावा-बेवर हाईवे से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग हादसों का सफर तय करने पर मजबूर कर रहा है। गहरे गड्ढों और लगातार जलभराव से लोग परेशान है। रविवार सुबह इस बदहाली ने एक बार फिर खौफनाक मंजर पेश किया, जब सवारियों से भरा एक ई रिक्शा गहरे गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन राहगीरों की चीख-पुकार ने प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी। पिछले लंबे समय से यह रास्ता गड्ढों में तब्दील हो चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बने दो-दो फिट गहरे गड्ढे बारिश के बाद टापू बन जाते हैं। रविवार सुबह करीब 9 बजे एक ई रिक्शा सवारियां लेकर हाईवे की ओर जा रहा था। तभी दलदल भरे गड्ढे ने रिक्शा का संतुलन बिगाड़ दिया और वह बीच सड़क पर ही पलट गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.