इटावा औरैया, अगस्त 4 -- जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने सभी प्रधानाचार्य से कहा है कि जर्जर भवनों में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई न कराई जाए और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पढ़ाया जाए । इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं । इनमें कहा गया है कि इस समय बारिश का मौसम चल रहा है ऐसे में विद्यालयों की साफ सफाई तथा रखरखाव जरूरी है । यदि किसी विद्यालय में कोई कक्षा कक्ष जर्जर है तो उसमें किसी भी स्थिति में छात्र-छात्राओं को बैठाकर पढ़ाया ना जाए। इस निर्देश का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है । यह भी कहा गया है कि छात्र-छात्राओं को सुरक्षित स्थानों पर पढ़ाया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.