इटावा औरैया, फरवरी 23 -- कस्बा क्षेत्र के पाली बम्बा चौराहे पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। वर्षों से जर्जर पुलिया पर श्रद्धालुओं से भरी बस बम्बे में पलटने से बाल-बाल बच गई। बस में महिलाएं, पुरुष और बच्चे समेत करीब 50 श्रद्धालु सवार थे, जो लखनऊ में आयोजित राधा स्वामी सत्संग में शामिल होने जा रहे थे। सोमवार सुबह करीब दस बजे बस जैसे ही पाली बम्बा चौराहे के पास जर्जर पुलिया पर पहुंची, अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पुलिया में फंस गई। बस फंसते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए बिना समय गंवाए बस में फंसे सभी यात्रियों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला। सूझबूझ और साहस के चलते बड़ा हादसा टल गया। यदि बस बम्बे में पलट जाती तो गंभीर जनहानि हो सकती थी। प्रत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.