इटावा औरैया, फरवरी 1 -- संत शिरोमणि गुरु रविदास की जंयती रविवार को पक्का तालाब चौराहे के पास स्थित संत रविदास धर्मशाला में श्रद्धा पूर्वक मनाई गयी। इस मौके पर संत रविदास धर्मशाला समिति के अध्यक्ष प्रेम नारायण दोहरे एडवोकेट की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी आयोजित हुयी जिसमें श्रद्धालुओं ने महान संत के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और आरती की। गोष्टी में व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि नयी पीढ़ी को अपने महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिला विकलांग ऐसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि गुरु रविदास ने हमें कर्म की महानता का संदेश दिया था, कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है। गोष्ठी मे एके सिंह, योगेश सिंह,शिवम गौतम, विवेक जाटव, सुशांत गौतम,आकाश गौतम,गोलू, ईशू गौतम ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...