इटावा औरैया, फरवरी 20 -- जसोहन बगिया स्कूल में परीक्षा अपनी साली को परीक्षा के लिए छोड़कर वापस लौट रहा आगरा के पिनाहट तहसील क्षेत्र के थाना खेड़ा राठौर गांव खोअरी निवासी 20 वर्षीय रामकेश पुत्र रामबाबू सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। रास्ते में अचानक सड़क पार कर रहे जंगली सुअरों के झुंड ने उसकी बाइक चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...