इटावा औरैया, जनवरी 3 -- छुट्टा जानवरों के आतंक से किसान परेशान हैं। गेहूं की तैयार फसल पर जानवरों के झुंड टूट रहे हैं और किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। फसलों की सुरक्षा के लिए किसानों को रातभर जागकर खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है।क्षेत्र के व्यासपुरा, शेरपुरा, हर्राजपुर नसीदीपुर हलूपुरा गौतमपुरा चिन्डौली, लवेदी सहित अन्य गांवों के खेतों में वनरोजो और छुट्टा जानवरों के झुंड खुलेआम घूम रहे हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि नीलगायों से हो रहे नुकसान का कोई ठोस समाधान नजर नहीं आ रहा है। किसान हरि शंकर कुशवाहाने बताया कि पहले सब्जी की फसलें नीलगायों ने बर्बाद कीं और अब गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.