इटावा औरैया, फरवरी 23 -- सुदिति ग्लोबल एकेडमी के कक्षा 11 के छात्र प्रखर गुप्ता का विद्यार्थी विज्ञान मंथन की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता राज्य स्तर पर लखनऊ में आयोजित की गई थी, जिसमें प्रखर गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गांधीनगर में सम्मिलित होंगे। विद्यालय के प्रबंधक सतीश कुमार ने छात्र को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य कमल कुमार ने प्रखर को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत, लगन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। समन्वयक विज्ञान शिक्षिका सीमा यादव ने बताया कि प्रखर प्रारंभ से ही जिज्ञासु एवं परिश्रमी छात्र रहा है। विज्ञान विषय मे...