इटावा औरैया, जून 15 -- पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार की राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता मैं कंपोजिट विद्यालय काधनी के छात्र आदित्य कुमार को पुरस्कृत किया गया है। यह प्रतियोगिता अप्रैल को कराई गई थी l जिसमें देश के कई छात्रों ने प्रतिभाग किया,। चित्रकला की थीम प्लास्टिक प्रदूषण कर थी l पेटिंग स्पीड पोस्ट से भेजी गई थी , जिसमें छात्र आदित्य को पुरस्कृत किया गया है। आदित्य की बनाई गई पेटिंग अब दिल्ली के भारत मंडपम के म्यूजियम में फ्रेम करके लगाई जाएगी l पर्यावरण मंत्रालय से स्पीड पोस्ट से पुरस्कार आएगा l आदित्य ने जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में भी अनेक पुरस्कार प्राप्त किए l इस उपलब्धि पर बीई ओ वीरेंद्र सिंह,प्रधानाध्यापिका शाहीन बेगम ने शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.