इटावा औरैया, मई 4 -- जहर खाने से छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, छात्रा का शव गांव में पहुंचते ही परिजनों व गांव के लोगों का गुस्सा थानाध्यक्ष के खिलाफ फूट पड़ा। परिजन बोले थानाध्यक्ष यदि समय रहते कार्रवाई कर देते तो उनकी बेटी जिंदा होती। थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रा के शव का अंतिम संस्कार करने से परिजनों ने मना कर दिया। करीब एक घंटे बाद एसडीएम और सीओ के आश्वसन पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। वहीं देर शाम एसएसपी ने थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया। क्षेत्र के एक गांव में बीएससी की छात्रा ने पड़ोस में रहने वाले रिजवान की छेड़खानी से तंग आकर जहर खा लिया था। जहर खाने से पहले छात्रा के पिता ने रिजवान और उसके भाइयो के खिलाफ 26 अप्रैल को थानाध्यक्ष मंसूर अहमद से कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.