इटावा औरैया, दिसम्बर 13 -- पूर्व दशम और दशमोत्तर कक्षाओं की छात्रवृत्ति को लेकर आवेदन पत्र विद्यालयों से फॉरवर्ड किए जाने हैं। लेकिन अभी तक 839 आवेदन फॉरवर्ड ना किए जाने पर शिक्षा विभाग ने नाराजगी जताई है। जिला विद्यालय अतुल कुमार सिंह ने विद्यालयों के प्रधानाचार्ययों से कहा है कि वे छात्रवृत्ति के फॉर्म तत्काल फॉरवर्ड करें या निरस्त करें। कोई भी आवेदन पेंडिंग नहीं रहना चाहिए उन्होंने कहा कि इसके लिए एक कार्यक्रम बनाया गया है और इस कार्यक्रम के अनुसार आवेदन पत्रों का निस्तारण किया जाना चाहिए ।इसमें देरी करने पर कार्यवाही की जाएगी। इन आवेदनों की आधार पर ही इन छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.