इटावा औरैया, फरवरी 8 -- निर्वाचन आयोग की ओर से एसआईआर में कराए जा रहे हैं कामकाज के समय में परिवर्तन किया गया है और यह समय अवधि बढ़ा दी गई है । अपर जिला अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया है कि दावे और आपत्ति दाखिल किए जाने का काम अब 6 मार्च तक किया जा सकेगा। पहले इसके लिए 6 फरवरी को अंतिम तारीख घोषित किया गया था। इसी तरह नो मेपिंग के नोटिसों की सुनवाई अब 27 मार्च तक चलेगी। उन्होंने यह भी बताया है कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को किया जाएगा। इन दिनों जिले में 41 स्थान पर नो मेपिंग के मतदाताओं के मामलों की सुनवाई की जा रही है। इसके लिए एईआरओ तैनात किए गए हैं। वे जरूरी कागज दाखिल कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.