इटावा औरैया, जनवरी 10 -- बिजली विभाग की ओर से चेकिंग अभियान के तहत मॉर्निंग रेड की गई। इसमें 6 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। इन सभी की एफआईआर दर्ज कराई गई है। अधिशासी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्रा के निर्देशन में उपखंड अधिकारी गगन अग्निहोत्री और अवर अभियंता इंद्रजीत पंडित ने विजिलेंस टीम के साथ शिवपुरी शाला में मॉर्निंग रेड की तो 6 उपभोक्ता बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। इनमें से दो उपभोक्ता बिना कनेक्शन की बिजली का प्रयोग कर रहे थे। तीन उपभोक्ता अतिरिक्त केवल लगाकर बिजली जला रहे थे और एक उपभोक्ता मीटर बायपास करके बिजली की चोरी करते हुए पकड़ा गया। इन सभी के कनेक्शन भी काट दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...