इटावा औरैया, फरवरी 7 -- सैफई। शहर के मोहल्ला मेवाती टोला निवासी निजामुद्दीन का तीन वर्षीय पुत्र अली हमजा शुक्रवार दोपहर घर की छत पर खेलते समय पैर फिसलने से नीचे पक्की चट्टान पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...