इटावा औरैया, जनवरी 11 -- थाना क्षेत्र के लखना खेड़ा मोहल्ला में रविवार को छत से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गई। खेड़ा मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय सतीश पुत्र राधेश्याम चक के घर का निर्माण कार्य चल रहा था। रविवार दोपहर के समय सतीश का निर्माणाधीन मकान की छत पर पैर फिसल गया और वह असंतुलित होकर नीचे गिर पड़े। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे वह मौके पर ही अचेत हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन और आसपास के लोग घायल सतीश को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सतीश की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक सतीश पशुपालन का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...