इटावा औरैया, दिसम्बर 13 -- क्षेत्र के गांव राजपुर के रहने वाले शैलेंद्र कुमार ने बताया कि उनके भाई श्रवण कुमार का 15 वर्षीय पुत्र आदित्य धूप में छत पर बैठकर पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक पीछे से बंदरों के एक झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के लिए घबराकर छत से नीचे उतरने के लिए भागा, तभी उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर पड़ा। आदित्य के गिरते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार किशोर को कई जगह चोटें आई हैं, हालांकि उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के सभी गाँव में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है,
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.